Halaman

    Social Items

नई दिल्ली। धारा 370 को जम्मू-कश्मीर से हटा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश बन चूका है, साथ ही लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब देश में कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। लद्दाख के जम्मू-कश्मीर से अगल होने पर अब कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
जम्मू-कश्मीर का क्षेत्रफल, आबादी और वहां के नियम कानून सब बदल जाएँगे। 2011 की जनगणना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (लद्दाख को मिलाकर) की जनसंख्या 12,541,302 है। लेकिन लद्दाख के अलग होने के बाद अब जम्मू-कश्मीर की जनसंख्या 12,267,013 हो जाएगी। साथ ही इसके क्षेत्रफल में भी बदलाव किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर का क्षेत्रफल (लद्दाख को मिलाकर) 222,236 किलोमीटर स्क्वायर है, लेकिन लद्दाख को हटाकर अब जम्मू-कश्मीर का क्षेत्रफल 163,040 किलोमीटर स्क्वायर हो जाएगा।
देश के अन्य राज्यों के लोग भी अब जम्मू-कश्मीर में जमीन लेकर घर बसा सकेंगे। साथ ही कश्मीर में भी अब  अलग झंडे की जगह तिरंगा लहराया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में के लोगों की दोहरी नागरिकता भी अब समाप्त हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर की लड़कियों को अब दूसरे राज्य के लोगों से भी शादी करने की स्वतंत्रता होगी और दूसरे राज्य के पुरुष से शादी करने पर उनकी नागरिकता खत्म नहीं होगी।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन का बड़ा केंद्र है। जम्मू में हर साल माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगती हैं। वहीं, बाबा अमरनाथ के दर्शन के समय पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कश्मीर आते हैं।
जम्‍मू-कश्‍मीर से अलग होकर लद्दाख भी अब देश का नया केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

अलग हुआ जम्मू-कश्मीर से लद्दाख, अब होंगे बड़े बदलाव

कोई टिप्पणी नहीं