जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने भाजपा जयपुर देहात (दक्षिण) एवं भाजपा जयपुर देहात (उत्तर) की जिला कार्यसमिति बैठकों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी इज्जत, मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा हमारा संगठन है और इसीलिए एक अच्छा संगठन हर
प्रश्न का प्रत्युत्तर होता है। राजस्थान में संगठन को मण्डल, बूथ, शक्ति केन्द्र एवं पन्ना इकाईयों तक मजबूत करते हुए हम सब कार्यकर्ता भाजपा को सदैव के लिए अजेय एवं अभेद्य बनाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं।डाॅ. पूनियां ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति को सामाजिक सरोकार से जोड़कर भाजपा को एक वास्तविक और जिम्मेदार संगठन के रूप में खड़ा किया है, तो वह भाजपा का कार्यकर्ता है। इसलिए हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं कि भारत की धरती पर पैदा होकर हमें राष्ट्रवाद के विरले विचार से जुड़ने का मौका मिला।
इस अवसर पर जयपुर देहात (दक्षिण) कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरुण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक प्रेमचन्द बैरवा, उप जिला प्रमुख मोहन शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम यादव इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं जयपुर देहात (उत्तर) कार्यसमिति की बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक फूलचन्द भिण्डा, जयपुर देहात उŸार जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं