नवीन कुमार भंडारी: एक समर्पित समाजसेवी की प्रेरणादायक यात्रा
सामाजिक सेवा में और पर्यावरण दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम
नवीन कुमार भंडारी एक प्रेरणादायक समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे गो-रक्षा, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहे हैं और इन क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जो समाज के लिए उदाहरण बन चुके हैं।
नवीन कुमार भंडारी ने पर्यावरण और समाज दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने 'गो-कास्ट' के माध्यम से गाय के गोबर से लकड़ी का निर्माण किया, जिससे दाह संस्कार के लिए पेड़ों की जरूरत नहीं पड़गी। इससे न केवल पेड़ों की कटाई से बचाव होता है, बल्कि पर्यावरण को भी बड़ा लाभ होता है।
गो-कल्याण में ऐतिहासिक पहल
गोमाता के कल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनका कार्य उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने गाय के गोबर को लकड़ी के रूप में ट्रांसफॉर्म कर पर्यावरण के अनुकूल और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण ‘रावण दहन’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभिनव पहल को गो-काशी से प्रारंभ कर वैश्विक स्तर पर "विश्व का पहला गो-काष्ट रावण दहन" कहा गया। इसके अलावा, गोबर से बनी वस्तुओं की बढ़ती मांग ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित हो रही है। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और गो-सेवा दोनों का अद्भुत संगम है।पर्यावरण और समाज दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने 'गो-कास्ट' के माध्यम से गाय के गोबर से लकड़ी का निर्माण किया, जिससे दाह संस्कार के लिए पेड़ों की जरूरत नहीं पड़गी। इससे न केवल पेड़ों की कटाई से बचाव होता है, बल्कि पर्यावरण को भी बड़ा लाभ होता है।
जयपुर नगर निगम के साथ सामाजिक करार (MOU)
गो-कल्याण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम के रूप में उन्होंने जयपुर नगर निगम ग्रेटर के साथ साझेदारी करते हुए 11 मोक्षधामों को गोद लिया और ‘प्रथम MOU’ के अंतर्गत उन्हें गो-संवर्धन और स्वच्छता के आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित किया। इस पहल का उद्देश्य परंपरागत मूल्यों को आधुनिक प्रबंधन के साथ जोड़ना था।
कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी भूमिका
कोरोना महामारी के कठिन दौर में नवीन भंडारी ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर के डिप्टी मेयर के सहयोग से 278 स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया। इन शिविरों में लाखों नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। उनकी इस सेवा भावना और संगठनात्मक क्षमता को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की शाखा द्वारा सम्मानित किया गया।
पुरस्कार और सम्मान
‘समाज रत्न’ उपाधि – गोमाय परिवार की ओर से
गोरत्न से सम्मानित
सामाजिक विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन एवं स्मृति-चिन्ह
भविष्य की दिशा
नवीन कुमार भंडारी समाज में जागरूकता और सेवा की लहर को और आगे ले जाने के लिए संकल्पित हैं। उनका लक्ष्य है:
- वंचित बच्चों के लिए शिक्षा की उपलब्धता
- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
- पर्यावरण-संरक्षण और गो-संवर्धन के नवाचार
- युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना
कोई टिप्पणी नहीं